Welcome to BASIC KA TEACHER.COM

Translate

Thursday, 17 September 2020

यूपी में अब प्राइमरी के मास्टरों को उनके घर के पास मिलेगी नौकरी, 9 किमी के दायरे में होगी तैनाती, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

यूपी में अब प्राइमरी के मास्टरों को उनके घर के पास मिलेगी नौकरी, 9 किमी के दायरे में होगी तैनाती, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला


लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के टीचर समय से स्कूल पहुंच सके, इसके लिए उन्हें निवास स्थान के पास ही तैनाती देने की तैयारी की जा रही है। बीएसए ने इसके लिए शिक्षकों के निवास स्थान का ब्योरा मांगा है। शासन के इस कदम से शिक्षकों को काफी राहत मिलेगी। करीब प्रदेश के कई परिषदीय स्कूलों में हजारों शिक्षक तैनात हैं। इसमें बड़ी संख्या में शहरी शिक्षकों को सुदूर ग्रामीण इलाकों में नियुक्ति दी गई है। ग्रामीण इलाकों के शिक्षकों को भी अपने ब्लॉक से काफी दूर विद्यालयों में तैनाती मिलने से वे भी समय से अपने स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं।

शासन ने इस परेशानी को देखते हुए विभाग को दिशा-निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग का कहना है कि शिक्षकों को उनके निवास स्थान से 9 किलोमीटर के दायरे में किसी स्कूल में तैनाती दी जानी है। इसके लिए बीईओ के माध्यम से सभी शिक्षकों के बारे में यह सूचना एकत्र की जा रही है कि किस शिक्षक का निवास स्थान कहां है और उनकी नियुक्ति कहां है। शिक्षकों का कहना है कि शासन के इस फैसले के बाद शिक्षकों को हर दिन समय से स्कूल पहुंचने में काफी आसानी होगी। इसके साथ ही उनका बच्चों को पढ़ाई कराने में और ज्याद मन लग जाएगा।


शिक्षकों का कहना है कि शहरी क्षेत्र के शिक्षकों को भत्ता मिलता है। इसलिए भी शिक्षक ग्रामीण इलाकों के स्कूल में जाना नहीं चाहते। अगर शहर की तरह ग्रामीण इलाकों के शिक्षकों को भी भत्ता मिले तो स्थिति और भी बेहतर हो सकेगी। बीएसए सभी अध्यापकों के निवास स्थान के बारे में ब्योरा मांगा गया है। नए शासनादेश में शिक्षकों को उनके निवास स्थान के पास नियुक्ति दी जानी है।
 (साभार पत्रिका)

Saturday, 15 August 2020

टाइम एंड मोशन स्टडी को आधार बना कर परिषदीय विद्यालयों की ग्रीष्म अवकाश के दिनों में की गई कटौती, ग्रीष्मकाल मे 1 घंटे ज्यादा खुलेगा स्कूल, शीतकालीन अवकाश को मिली मंजूरी,

टाइम एंड मोशन स्टडी को आधार बना कर  परिषदीय विद्यालयों की ग्रीष्म अवकाश के दिनों में की गई कटौती, ग्रीष्मकाल मे 1 घंटे ज्यादा खुलेगा स्कूल, शीतकालीन अवकाश को मिली मंजूरी, 
🔸31 दिसंबर से 14 जनवरी तक होगा शीतकालीन अवकाश जबकि ग्रीष्मावकाश को घटा गत 20 मई से 15 जून तक के लिए सीमित कर दिया गया 
🔸विद्यालय में होंगी अब मात्र 14 पंजिकाएँ


🔸शिक्षकों को भरनी होगी शिक्षक डायरी,बनानी होगी प्रेरणा तालिका
🔸विद्यालय समय में अन्य कार्यो हेतु विद्यालय से बाहर जाने पर रोक
🔸ऑनलाइन स्वीकृत कराएं अवकाश
🔸शिक्षक विद्यालय समय से 15 मिनट पहले उपस्थित होंगे और विद्यालय आने के बाद न्यूनतम 30 मिनट उपस्थित रहकर अभिलेख भरेंगे एवं आगामी दिवस की कक्षा शिक्षण की कार्ययोजना बनाएंगे।
🔸आधारशिला,शिक्षण संग्रह और ध्यानाकर्षण मॉड्यूल को लागू किया जाए

🔸शिक्षक संगठनों द्वारा आयोजित किसी भी गतिविधि में विद्यालय समय मे कोई शिक्षक प्रतिभाग नहीं करेगा
🔸प्रत्येक माह के चौथे शनिवार को विद्यालय अवधि के बाद विकासखंड पर प्रधानाध्यापकों की 2 घंटे की बैठक आयोजित की जायेगी।
🔸शिक्षकों की सभी ट्रेनिंग ऑनलाइन होंगी अथवा विद्यालय समय के बाद होंगीं।
🔸शिक्षक के अनुपस्थित पाए जाने पर प्रधानाध्यापक होंगे जिम्मेदार।
🔸शिक्षक के निलंबन की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्यवाही 1 माह में पूरी न किये जाने पर BSA और BEO होंगे जिम्मेदार।


Friday, 14 August 2020

Wednesday, 5 August 2020

खंड शिक्षा अधिकारी BEO ( प्रारंभिक)परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 16 अगस्त 2020 को आयोजित की जाएगी परीक्षा

  खंड शिक्षा अधिकारी BEO ( प्रारंभिक)परीक्षा के प्रवेश पत्र  जारी, 16 अगस्त 2020 को आयोजित की जाएगी परीक्षा

Friday, 31 July 2020

खंड शिक्षा अधिकारी(BEO) परीक्षा 16 अगस्त को कराने की तैयारी , समस्त समन्वय पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया कि वह अपने नोडल अधिकारी से संपर्क करें

खंड शिक्षा अधिकारी(BEO) परीक्षा 16 अगस्त को कराने की तैयारी , समस्त समन्वय पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया कि वह अपने नोडल अधिकारी से संपर्क करें


मानव संपदा पोर्टल पर विभाग के शिक्षकों तथा कर्मियों के शैक्षिक अभिलेख ऑनलाइन अपलोड कराने के लिए तिथि आगे बढ़ी काम नहीं कर रही थी वेबसाइट

मानव संपदा पोर्टल पर विभाग के शिक्षकों तथा कर्मियों के शैक्षिक अभिलेख ऑनलाइन अपलोड कराने के लिए तिथि आगे बढ़ी , काम नहीं कर रही थी वेबसाइट

शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों तथा कर्मियों के शैक्षिक अभिलेख अपलोड कराने की अंतिम तिथि जो पूर्व में 31 जुलाई थी उसको बढा करके 17 जुलाई 2020 कर दिया गया है। सभी शिक्षक 17 जुलाई 2020 तक अपने शिक्षक अभिलेख ऑनलाइन अपलोड कराना  सुनिश्चित करें अन्यथा संबंधित शिक्षक तथा खंड शिक्षा अधिकारी  जिम्मेदार होंगे। ज्ञात हो कि संबंधित वेबसाइट सीएसआरएफ एरर दिखा रही थी।




Thursday, 16 July 2020

यूपी: यूनिवर्सिटी में फाइनल ईयर के विद्यार्थियों की होगी परीक्षा, बाकी सभी प्रोन्नत होंगे

यूपी: यूनिवर्सिटी में फाइनल ईयर के विद्यार्थियों की होगी परीक्षा, बाकी सभी प्रोन्नत होंगे 

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा।



कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में स्नातक व परास्नातक के सिर्फ अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की ही परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है बाकी विद्यार्थियों को पिछली परीक्षा में उनके प्रदर्शन को देखते हुए प्रोन्नत करने का निर्णय लिया गया है। इसकी जानकारी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि यूजीसी द्वारा कोविड 19 वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत छात्रों के स्वास्थ्य सुरक्षा सिद्धान्तों, पारदर्शी एवं समान अवसर को महत्व दिये जाने, शैक्षणिक विश्वसनीयता, व्यवसाय का अवसर और वैश्विक स्तर पर छात्रों के भविष्य की प्रगति को सुनिश्चित करने के बिन्दुओं को दृष्टिगत रखते हुए छात्रों के शैक्षिक मूल्यांकन तथा परीक्षा में प्रदर्शन के माध्यम से छात्रों में आत्मविश्वास एवं संतुष्टि का भाव उत्पन्न करने के साथ क्षमता, प्रदर्शन, विश्वसनीयता को वैश्विक स्वीकार्यता प्रतिबिंबित किये जाने के दृष्टिगत परीक्षाएं सम्पन्न कराने और परिणाम घोषित करने और आगामी सत्र के शैक्षणिक कैलेण्डर के बिन्दुओं को सम्मिलित किया गया है।

यूजीसी तथा भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में परीक्षाएं/परिणाम 2020-21 के सम्बन्ध में निम्नांकित दिशा-निर्देश दिए गए हैं:

1. कोविड-19 के प्रसार के खतरे के दृष्टिगत राज्य विश्वविद्यालयों की अंतिम वर्ष/अंतिम सेमेस्टर को छोड़कर अवशेष परीक्षाओं को स्थगित किया जाए।

2. कुछ विश्वविद्यालयों द्वारा समस्त परीक्षाएं लॉकडाउन से पूर्व सम्पन्न करा ली गई थीं और मूल्यांकन के पश्चात परिणाम भी जारी कर दिये गये हैं। वे परिणाम यथावत रहेंगे। इन परीक्षाओं पर वे नियम लागू रहेंगे, जो पहले से लागू थे।

3. कुछ विश्वविद्यालयों द्वारा विभिन्न कक्षाओं की कुछ परीक्षाएं लॉकडाउन से पूर्व सम्पन्न कर ली गई थीं। उनके मूल्यांकन करके उनके अंक अंतिम परिणाम में सम्मिलित किये जायेंगे।

4. सभी संकायों के विभिन्न कक्षाओं के ऐसे छात्र जो लॉकडाउन/18 मार्च, 2020 के पूर्व सम्बन्धित विश्वविद्यालय द्वारा सम्पन्न करायी गई परीक्षा के प्रश्न-पत्रों के मूल्यांकन के आधार पर अपनी कक्षा के प्रत्येक विषय में पृथक-पृथक उत्तीर्ण की है अथवा बैक पेपर के लिए अर्ह है। उन्हें अगले वर्ष/अगले सेमेस्टर में प्रोन्नत कर दिया जाएगा तथा उनकी अवशेष परीक्षाएं स्थगित रहेंगी। ऐसे छात्र, जो पूर्व में सम्पादित इस परीक्षा के अपूर्ण परिणाम के आधार पर सम्बन्धित विश्वविद्यालय के नियमानुसार बैक पेपर के लिये भी अर्ह नहीं है तथा अनुत्तीर्ण है, उनको वर्ष 2020 की परीक्षा में अनुत्तीर्ण घोषित किया जाएगा।

5. निम्न प्रस्तरों में उल्लिखित व्यवस्था 2019-20 की केवल अवशेष परीक्षाओं के लिए लागू होगी।
(साभार:अमर उजाला)

मानव संपदा पोर्टल पर डॉक्युमेंट अपलोड करने की तिथि बढ़ी,अब 31 जुलाई तक डॉक्युमेंट अपलोड न किए जाने पर संबंधित शिक्षक व खंड शिक्षा अधिकारी होंगे जिम्मेदार


मानव संपदा पोर्टल पर डॉक्युमेंट अपलोड करने की तिथि बढ़ी,अब 31 जुलाई तक डॉक्युमेंट अपलोड न किए जाने पर संबंधित शिक्षक व खंड शिक्षा अधिकारी होंगे जिम्मेदार


कार्यालय से शिक्षा निदेशक श्री सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है की दी गई सूची के अनुसार समस्त शिक्षकों अपने  मानव संपदा पोर्टल पर हर हाल में 31 जुलाई तक अपलोड किया जाना सुनिश्चित करें यदि 31 जुलाई तक किसी अध्यापक का शैक्षणिक अभिलेख अपलोड नहीं होता है या सत्यापन छूट जाता है तो शिक्षक के साथ-साथ संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी भी जिम्मेदार होंगे।

Tuesday, 7 July 2020

शिक्षकों और गैर शैक्षणिक स्टाफ को केवल अपरिहार्य स्थिति होने पर ही विद्यालयों में बुलाये जाने सम्बन्धी समस्त राज्यों के मुख्य सचिव को निर्देश जारी

शिक्षकों और गैर शैक्षणिक स्टाफ को केवल अपरिहार्य स्थिति होने पर ही विद्यालयों में बुलाये जाने सम्बन्धी समस्त राज्यों के मुख्य सचिव को निर्देश जारी। घर से ही करेंगे कार्य



Friday, 19 June 2020

उत्तर प्रदेश में कॉलेज और यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं को ले कर सरकार ने दी जानकारी, 30 जून के बाद होंगी आयोजित

उत्तर प्रदेश  में कॉलेज और यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं को ले कर सरकार ने दी जानकारी, 30 जून के बाद होंगी आयोजित

 


यूपी के कॉलेज और यूनिवर्सिटी में 30 जून के बाद परीक्षाएं आयोजित होंगी

COVID-19 महामारी के कारण देशभर के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए थे. इसी के साथ बोर्ड परीक्षाओं से लेकर कॉलेज और यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई थीं. इन सबके बाद अब उत्तर प्रदेश में यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में दोबारा से परीक्षाएं आयोजित कराने की तैयारी की जा रही है. उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने एक बयान में कहा कि राज्य में यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं 30 जून के बाद से आयोजित की जाएंगी. उन्होंने सभी संस्थानों को परीक्षाएं आयोजित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. 

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने सोशल मीडिया के जरिए कहा, "राज्य की यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं 30 जून के बाद आयोजित की जाएंगी." उन्होंने ये भी लिखा, "उच्च शिक्षण संस्थानों में सत्र 2019-20 की परीक्षाएं सम्पन्न कराने हेतु एवं बी-एड-2020 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आयोजन को सफल बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाहियां सुनिश्चित कराई जाएं."

सेमेस्टर एग्जाम और सैनिटाइजेशन

मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने सभी संस्थानों को  परीक्षार्थियों के लिए एल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर की व्यवस्था भी करने के आदेश दिए हैं.