Welcome to BASIC KA TEACHER.COM

Translate

Showing posts with label TGT. Show all posts
Showing posts with label TGT. Show all posts

Friday, 13 July 2018

उत्तर प्रदेश: टीजीटी, पीजीटी के 8 विषयों की भर्ती निरस्त

उत्तर प्रदेश: टीजीटी, पीजीटी के 8 विषयों की भर्ती निरस्त

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने वर्ष 2016 में विज्ञापित टीजीटी-पीजीटी के आठ विषयों की भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। यह विषय हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के पाठ्यक्रम में शामिल ही नहीं हैं। इसके बावजूद इन विषयों के 341 पदों को विज्ञापित कर दिया गया था। इसमें सर्वाधिक 304 पद प्रशिक्षित स्नातक यानी टीजीटी जीव विज्ञान के हैं।.
चयन बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने मीडिया को बताया कि नौ जुलाई 2018 को यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने पत्र भेजकर जानकारी दी है कि हाईस्कूल स्तर पर जीव विज्ञान, काष्ठ शिल्प, पुस्तक कला, टंकण और आशुलिपि टंकण विषय समाप्त कर दिए गए हैं। इंटर में वनस्पति विज्ञान विषय निर्धारित ही नहीं है जबकि हाईस्कूल तथा इंटर स्तर पर संगीत नाम का कोई विषय निर्धारित नहीं है।
टीजीटी-पीजीटी 2016 के विज्ञापन में हाईस्कूल के लिए टीजीटी जीव विज्ञान के 304, संगीत के 22, काष्ठ शिल्प के दो, पुस्तक कला के आठ, टंकण और आशुलिपि टंकण के एक-एक तथा इंटर के लिए पीजीटी वनस्पति विज्ञान के दो और संगीत का एक पद विज्ञापित किया गया था।