Welcome to BASIC KA TEACHER.COM

Translate

Showing posts with label HPTET. Show all posts
Showing posts with label HPTET. Show all posts

Sunday, 15 July 2018

HPTET टेट के लिए 16 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन

HPTET टेट के लिए 16 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन

     
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षाओं (टेट) की तारीखें निर्धारित कर दी हैं। इन परीक्षाओं के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 16 जुलाई से 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. हरीश गज्जू के मुताबिक सामान्य, आइटीएस सब केटागिरी में 800 रुपये और एससी, एसटी, ओबीसी व पीएचएच में 500 रुपये फीस निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन एप्लीकेशन में पेमेंट गेटवे ¨लक पर क्लिक करने बाद डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से शुल्क जमा करवाना होगा।
उनके अनुसार जेबीटी और शास्त्री के लिए टेट दो सितंबर, टीजीटी नॉन मेडिकल और एलटी की परीक्षा तीन सितंबर, टीजीटी आ‌र्ट्स और मेडिकल की परीक्षा आठ सितंबर, जबकि पंजाबी व उर्दू टेट नौ सितंबर को होगा।
डेटशीट
दिनांक,विषय,समय
2 सितंबर,जेबीटी टेट,सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक
2 सितंबर,शास्त्री टेट,दोपहर 2 से शाम साढ़े 4 बजे तक
3 सितंबर,टीजीटी नॉन मेडिकल टेट,सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक
3 सितंबर,भाषा अध्यापक टेट,शाम 2 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक
8 सितंबर,टीजीटी आ‌र्ट्स टेट,सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक
8 सितंबर,टीजीटी मेडिकल टेट,शाम 2 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक
9 सितंबर,पंजाबी टेट,सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक
9 सितंबर,उर्दू टेट,शाम 2 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक