Welcome to BASIC KA TEACHER.COM

Translate

Showing posts with label पॉलिटेक्निक. Show all posts
Showing posts with label पॉलिटेक्निक. Show all posts

Thursday, 8 June 2017

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ये है काउंसलिंग का कार्यक्रम

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ये है काउंसलिंग का कार्यक्रम

ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ

Updated Wed, 07 Jun 2017 11:02 PM IST

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से आयोजित पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। इसमें 88.19 फीसदी अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। जबकि पिछले से 95.77 फीसदी अभ्यर्थी सफल हुए थे। प्रवेश परीक्षा का आयोजन तीन मई को किया गया था। इसका परिणाम संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की वेबसाइट www.jeecup.org पर देखा जा सकता है।

पॉलीटेक्निक की ग्रुप ए में इस साल कानपुर के शशांक निगम ने टॉप किया है। बता दें, इस बार कुल 1,46,966 सीट के लिए 4,47,334 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, इनमें से  3,94,499 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एफए खान ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के परिणाम के आधार पर प्रदेश के राजकीय, अनुदानित और निजी क्षेत्र के पॉलीटेक्निक संस्थानों में चल रहे 44 डिप्लोमा, 13 पीजी डिप्लोमा, एक पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा सहित कुल 58 पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाएगा।

पॉलीटेक्निक में इस समय ग्रुप ए में 1,25,091 तथा अन्य पाठ्यक्रमों में 21 हजार 875 सीट हैं। दाखिले के लिए काउंसलिंग 11 जून से होगी। यह चार राउंड में होगी। हर राउंड के बाद सीट आवंटन की घोषणा की जाएगी।
 

काउंसलिंग कार्यक्रम

पहला चरण-
पंजीकरण, फीस भुगतान- 11 जून से 17 जून तक
विकल्प भरना- 11 जून से 18 जून तक
विकल्प लॉक करना- 12 जून से 18 जून तक
सीट आवंटन-    19 से 20 जून तक
आवंटित संस्थान में रिपोर्ट- 21 से 27 जून

दूसरा चरण-
पंजीकरण, फीस भुगतान- 30 जून से 2 जुलाई तक
विकल्प भरना-  30 जून से 3 जुलाई तक
विकल्प लॉक करना- 1 से 3 जुलाई तक
सीट आवंटन-    4 से 5 जुलाई
आवंटित संस्थान में रिपोर्ट- 6 से 10 जुलाई

तीसरा चरण-
पंजीकरण, फीस भुगतान- 13 से 14 जुलाई तक
विकल्प भरना-  13 से 15 जुलाई तक
विकल्प लॉक करना- 13 से 15 जुलाई तक
सीट आवंटन-    16 से 17 जुलाई तक
आवंटित संस्थान में रिपोर्ट- 18 से 20 जुलाई

चौथा चरण-
पंजीकरण, फीस भुगतान- 23 से 24 जुलाई तक
विकल्प भरना- 23 से 24 जुलाई तक
विकल्प लॉक करना- 23 से 24 जुलाई तक
सीट आवंटन-    25 से 26 जुलाई तक
आवंटित संस्थान में रिपोर्ट- 27 से 31 जुलाई तक

Friday, 21 April 2017

पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा 23 अप्रैल को

पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा 23 अप्रैल को

जासं, लखनऊ : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। 23 अप्रैल को राजधानी के 22 समेत प्रदेश के 753 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग भी लिया जाएगा। हर सेंटर पर जिला प्रशासन का एक अधिकारी हिस्सा लेगा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एफआर खान ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए 1.44 लाख सीटों के सापेक्ष 4,47334 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ‘ए’ ग्रुप 3.68 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। प्रवेश पत्र डाउन लोड करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। प्रवेश परीक्षा के एक दिन पहले तक प्रवेश पत्र डाउन लोड किया जा सकेगा। 1जासं, लखनऊ : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। 23 अप्रैल को राजधानी के 22 समेत प्रदेश के 753 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग भी लिया जाएगा। हर सेंटर पर जिला प्रशासन का एक अधिकारी हिस्सा लेगा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एफआर खान ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए 1.44 लाख सीटों के सापेक्ष 4,47334 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ‘ए’ ग्रुप 3.68 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। प्रवेश पत्र डाउन लोड करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। प्रवेश परीक्षा के एक दिन पहले तक प्रवेश पत्र डाउन लोड किया जा सकेगा।