Welcome to BASIC KA TEACHER.COM

Translate

Showing posts with label रसोइया मानदेय. Show all posts
Showing posts with label रसोइया मानदेय. Show all posts

Thursday, 17 November 2016

रसोइयों ने मांगा छह हजार मानदेय, प्रदर्शन

रसोइयों ने मांगा छह हजार मानदेय, प्रदर्शन

जासं, इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों में तैनात रसोइयों ने छह हजार मानदेय व ड्रेस दिए जाने की मांग की है। इस संदर्भ में रसोइयों ने बुधवार को मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

राष्ट्रीय एमडीएम रसोइया फ्रंट के बैनर तले दिए गए ज्ञापन में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में मिड डे मील बनाने की जिम्मेदारी एनजीओ को न देने, गैस चूल्हा और बीस बच्चों पर एक रसोइया रखे जाने, पेंशन बीमा देने, रसोइया को विभाग में समायोजित कर 12 माह का मानदेय देने की मांग की गई है। साथ ही स्कूल पहुंचने पर रसोइया की पहचान के लिए निर्धारित ड्रेस कोड लागू करने की भी मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि समय से मानदेय नहीं मिलने से रसोइया को परिवार चलाने में आर्थिक दिक्कतें होती हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में राम सेवक, प्रेमा प्रजापति, सुनीता, सुदुलारी, शिव प्रसाद, अनीता, श्याम कुमारी, दीपा, ममता, किरन, मनीषा, प्रकाश, गुड्डन, प्रेम कुमारी, अनीता यादव आदि शामिल रहीं।