मानव संपदा पोर्टल पर विभाग के शिक्षकों तथा कर्मियों के शैक्षिक अभिलेख ऑनलाइन अपलोड कराने के लिए तिथि आगे बढ़ी , काम नहीं कर रही थी वेबसाइट
शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों तथा कर्मियों के शैक्षिक अभिलेख अपलोड कराने की अंतिम तिथि जो पूर्व में 31 जुलाई थी उसको बढा करके 17 जुलाई 2020 कर दिया गया है। सभी शिक्षक 17 जुलाई 2020 तक अपने शिक्षक अभिलेख ऑनलाइन अपलोड कराना सुनिश्चित करें अन्यथा संबंधित शिक्षक तथा खंड शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार होंगे। ज्ञात हो कि संबंधित वेबसाइट सीएसआरएफ एरर दिखा रही थी।