Welcome to BASIC KA TEACHER.COM

Translate

Showing posts with label junior school Physical Education teacher. Show all posts
Showing posts with label junior school Physical Education teacher. Show all posts

Wednesday, 7 September 2016

प्रदेश में भर्ती होंगे 32,000 खेल शिक्षक

प्रदेश में भर्ती होंगे 32,000 खेल शिक्षक, हर जूनियर हाईस्कूल में एक खेल शिक्षक का प्रस्ताव, खेल के लिए 96.06 करोड़ रुपये बजट से हर उच्च प्राथमिक को मिलेगा 20 हजार रुपये

लखनऊ : प्रदेश के अपर प्राइमरी स्कूलों में जल्द ही 32,000 खेल एवं शारीरिक शिक्षकों की भर्ती होगी। पहली बार होने वाली इतनी बड़ी भर्ती के बाद प्रदेश में हर स्कूल को एक खेल शिक्षक मिल जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। शासन स्तर पर सहमति भी बन चुकी है। जल्द ही प्रस्ताव कैबिनेट में लाने की तैयारी है। 

यूपी में इस समय 46 हजार अपर प्राइमरी स्कूलों में बतौर खेल एवं शारीरिक शिक्षक एक भी स्थायी शिक्षक नहीं है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत निश्चित मानदेय प्राप्त 14,000 शिक्षकों की भर्ती हुई थी। इसके अलावा सामान्य शिक्षक भर्तियों में कुछ बीपीएड डिग्रीधारियों को मौका दिया गया था, जिनसे खेल शिक्षक का काम लिया जाता है। 

प्रदेश में बड़ी संख्या में बीपीएड डिग्रीधारी बेरोजगार भी शिक्षक भर्ती में मौका दिए जाने की मांग करते रहे हैं। हाल ही में हुई 72 हजार शिक्षकों की भर्ती में शामिल किए जाने के लिए भी बीपीएड डिग्रीधारियों ने धरना-प्रदर्शन किया, फिर भी उन्हें मौका नहीं मिला। अब इन भर्तियों से बीपीएड डिग्रीधारी बेरोजगारों के लिए उम्मीद जगी है। सरकार की कोशिश है कि भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाए, ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सरकार इसे उपलब्धि के तौर पर गिना सके।

हर अपर प्राइमरी स्कूल को खेल संसाधनों के लिए 20,000 रुपये सालाना बजट दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 96.06 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान किया है।