Welcome to BASIC KA TEACHER.COM

Translate

Showing posts with label 9342 भर्ती. Show all posts
Showing posts with label 9342 भर्ती. Show all posts

Wednesday, 22 March 2017

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की मेरिट जल्द

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की मेरिट जल्द

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : प्रदेश भर के राजकीय माध्यमिक कालेजों में एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती काउंसिलिंग जल्द होने के आसार हैं। 9342 पदों पर नियुक्ति पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वालों की मेरिट लिस्ट तैयार की जा रही है। अफसरों का दावा है कि एक सप्ताह में सूची घोषित होगी, उसके बाद काउंसिलिंग कराई जाएगी। हालांकि बीते जनवरी माह में वेबसाइट में गड़बड़ी होने से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सके। सूबे के राजकीय माध्यमिक कालेजों में 9342 एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती होनी है। शासनादेश जारी होने के बाद बीते 26 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन लिए गए, यह प्रक्रिया 26 जनवरी की मध्यरात्रि तक जारी रही। शिक्षा निदेशालय पहली बार प्रदेश स्तर पर यह भर्ती करा रहा है। निदेशालय ने ऑनलाइन आवेदन लेने का काम यूपी डेस्को को सौंपा था।

Monday, 20 March 2017

9342 एलटी भर्ती के लिए बुलाएंगे दोगुना अभ्यर्थी

9342 एलटी भर्ती के लिए बुलाएंगे दोगुना अभ्यर्थी

9342 एलटी भर्ती के लिए बुलाएंगे दोगुना अभ्यर्थी
इलाहाबाद वरिष्ठ संवाददाता
राजकीय विद्यालयों में 9342 एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसिलिंग में एक सीट पर दो अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।सूत्रों के अनुसार नियुक्ति के लिए काउंसिलिंग शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद में ही कराई जाएगी। अभ्यर्थियों की मेरिट के अनुसार जैसे-जैसे दस्तावेजों का सत्यापन होता जाएगा, उन्हें नियुक्ति पत्र जारी करते जाएंगे। भर्ती के लिए 26 दिसंबर से 26 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। इसके लिए 6,23,917 अभ्यर्थियों ने बैंक में फीस जमा की थी। लेकिन 5,25,658 आवेदक ही अंतिम रूप से फार्म भर सके थे। इस भर्ती में महिला शाखा के 4879 जबकि पुरुष शाखा के 4463 कुल 9342 पद हैं। पहली बार 1548 कम्प्यूटर शिक्षकों की सीधी भर्ती की जा रही है। इनमें महिला शाखा के 775 और पुरुष शाखा के 773 पद हैं। इस भर्ती के लिए अक्तूबर में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शिक्षा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली 2016 को कैबिनेट ने मंजूर दी थी