Welcome to BASIC KA TEACHER.COM

Translate

Showing posts with label BASIC EDUCATION DEPARTMENT. Show all posts
Showing posts with label BASIC EDUCATION DEPARTMENT. Show all posts

Sunday, 22 May 2022

इंचार्ज प्रधानाध्यापक को प्रधानाध्यापक का वेतन दिया जाना चाहिए..

इंचार्ज प्रधानाध्यापक को प्रधानाध्यापक का वेतन दिया जाना चाहिए..

देखें कोर्ट का आदेश..



HIGH COURT OF JUDICATURE AT ALLAHABAD

?Court No. - 32

Case :- WRIT - A No. - 19243 of 2021

Petitioner :- Bhoop Singh
Respondent :- State Of U.P. And 4 Others
Counsel for Petitioner :- Raghvendra Pratap Singh,Man Bahadur Singh
Counsel for Respondent :- C.S.C.

Hon'ble Siddharth,J.
Despite time granted to the learned Standing Counsel to file counter affidavit by orders dated 25.2.2022 and 18.4.2022, no counter affidavit has been filed.
Petitioner has approached this court with the grievance that he has retired from the post of Officiating Principal of the institution but he is being paid pension on the basis of salary drawn by him as lecturer.
Learned counsel for the petitioner has relied upon the judgement in Surendra Prasad Agnihotri Vs. State of Uttar Pradesh, Laws (All) 2010, 1 80, Surendra Prasad Agnihotri Vs. State of Uttar Pradesh, Laws (All), 2010, 5 1 and Pushkar Singh Verma Vs. District Inspector of Schools, Meerut, Laws (All) 1999 78, wherein it has been held that officiating principal� shall be entitled to pension on basis of salary of the principal.�
The respondents are directed to recalculate the pension on the basis of working of petitioner as Officiating Principal� and make payment of arrears of pension and revised pension from month to month within six weeks from today.
In case the order is not complied within time, the petitioner shall� entitled to be paid 12% interest on the amounts from the respondents.
The State Government shall be free to recover the amount of interest paid to the petitioner from public servant/servants found responsible for the delay in compliance of this order.
The writ petition stands allowed.
Order Date :- 19.5.2022
Atul kr. sri.

 याचिकाकर्ता ने इस शिकायत के साथ इस अदालत का दरवाजा खटखटाया है कि वह संस्था के कार्यवाहक प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो गया है लेकिन उसे व्याख्याता के रूप में उसके द्वारा प्राप्त वेतन के आधार पर पेंशन का भुगतान किया जा रहा है।
 याचिकाकर्ता के विद्वान वकील ने सुरेंद्र प्रसाद अग्निहोत्री बनाम मामले में फैसले पर भरोसा किया है।  

*उत्तर प्रदेश राज्य, कानून (सभी) 2010, 1 80, सुरेंद्र प्रसाद अग्निहोत्री बनाम।  उत्तर प्रदेश राज्य, कानून (सभी), 2010, 5 1 और पुष्कर सिंह वर्मा बनाम।*  *जिला विद्यालय निरीक्षक, मेरठ, कानून (सभी) 1999 78, जिसमें यह माना गया है कि स्थानापन्न प्राचार्य प्रधानाध्यापक के वेतन के आधार पर पेंशन के हकदार होंगे।*
 *प्रतिवादियों को निर्देश दिया जाता है कि वे याचिकाकर्ता के स्थानापन्न प्राचार्य के रूप में काम करने के आधार पर पेंशन की पुनर्गणना करें और आज से छह सप्ताह के भीतर महीने-दर-महीने पेंशन और संशोधित पेंशन के बकाया का भुगतान करें।*
 *यदि आदेश का समय के भीतर अनुपालन नहीं किया जाता है, तो याचिकाकर्ता प्रतिवादी से राशि पर 12% ब्याज का भुगतान करने का हकदार होगा।*

*राज्य सरकार इस आदेश के अनुपालन में विलम्ब के लिए उत्तरदायी लोक सेवकों/सेवकों से याचिकाकर्ता को भुगतान की गई ब्याज की राशि वसूल करने के लिए स्वतंत्र होगी।*

@Exclusive🚩

Monday, 16 May 2022

भीषण गर्मी के कारण इस जिले में समय से पहले ग्रीष्म अवकाश की घोषणा, शिक्षक निर्धारित तिथि तक आते रहेंगे

भीषण गर्मी के कारण इस जिले में समय से पहले ग्रीष्म अवकाश की घोषणा, शिक्षक निर्धारित तिथि तक आते रहेंगे

Thursday, 5 May 2022

जल्दी शुरू हो सकता है विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश,जानिए क्यों

कोविड की संभावित लहर एवं प्रतिकूल मौसम के मद्देनजर आठवीं कक्षा तक के विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश करने के संबंध में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, उत्तर प्रदेश का पत्र समस्त जिला अधिकारियों के नाम

Thursday, 29 April 2021

अब 20 मई तक परिषदीय शिक्षक करेंगे घर से काम , कोविड 19 के फैलाव के कारण वर्क फ्रॉम होम का आदेश जारी

कोरोना के बढ़ते केसेस को देखते हुए  कक्षा 1 से 8 तक के समस्त परिषदीय/ सहायता प्राप्त/ मान्यता प्राप्त /कस्तूरबा विद्यालय एवं अन्य बोर्ड के सभी विद्यालय 20 मई तक बंद, शिक्षकों को Work From Home  करने का आदेश जारी 

Monday, 22 March 2021

Breaking :- कोरोना के मद्देनजर सतर्कता बरतने के निर्देश , 1 से 8 तक के विद्यालय में 24 से 31 तक रहेगा होली का अवकाश

Breaking :- कोरोना के मद्देनजर सतर्कता बरतने के निर्देश , 1 से 8 तक के विद्यालय में 24 से 31 तक रहेगा होली का अवकाश

Wednesday, 17 February 2021

परिषदीय विद्यालयों में अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण (Mutual Transfer) की प्रक्रिया में अग्रतर कार्यवाही करने के संबंध में

परिषदीय विद्यालयों में अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण (Mutual Transfer) की प्रक्रिया में अग्रतर कार्यवाही करने के संबंध में 

Friday, 5 February 2021

परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पुनः शिक्षण कार्य आरम्भ करने हेतु आदेश जारी , इस तारीख से खुलेंगे

परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पुनः शिक्षण कार्य आरम्भ करने हेतु आदेश जारी , 
उत्तर प्रदेश में 19 के कारण बंद परिषदीय विद्यालयों को  अब पुनः खोलने हेतु आदेश जारी कर दिया गया है । उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यालयों को 10 फरवरी 2021  से जबकि प्राथमिक स्तर के विद्यालयों को 01 मार्च 2021 से खोले जाने की तैयारी है।

Thursday, 21 January 2021

36590/69000 भर्ती:- परिषदीय विद्यालयों में विद्यालय आवंटन के संबंध में

36590/69000 भर्ती:- परिषदीय विद्यालयों में विद्यालय आवंटन के संबंध में

Breaking :-उ0प्र0 परिषदीय शिक्षकोंअंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए कार्यमुक्त करने हेतु शासन के निर्देश जारी,

Breaking :-उ0प्र0 परिषदीय शिक्षकोंअंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए कार्यमुक्त कर नए जनपद में कार्यभार ग्रहण करने हेतु शासन के निर्देश जारी, 

1. गणतंत्र दिवस के बाद 27 और 28 जनवरी 2021 को होंगे कार्यमुक्त
2. जोइनिंग करनी होगी 29  व 30 जनवरी 2021 को


Wednesday, 20 January 2021

ऐडेड जूनियर हाईस्कूल भर्ती:- अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापकों की भर्ती आयोजित कराने के लिए दिशा निर्देश जारी, शीघ्र जारी होगा विज्ञापन

ऐडेड जूनियर हाईस्कूल भर्ती:- अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापकों की भर्ती आयोजित कराने के लिए दिशा निर्देश जारी, शीघ्र जारी होगा विज्ञापन

Sunday, 10 January 2021

पहली बार ऑनलाइन भरी जाएगी प्राइमरी शिक्षकों की गोपनीय आख्‍या, 15 अप्रैल तक स्‍वमूल्‍यांकन का समय

परिषदीय शिक्षकों की वार्षिक गोपनीय आख्या (सत्र 2020-21) सम्बन्धी निर्देश जारी
पहली बार ऑनलाइन भरी जाएगी प्राइमरी शिक्षकों की गोपनीय आख्‍या, 15 अप्रैल तक स्‍वमूल्‍यांकन का समय
 बेसिक शिक्षकों को भी पास होने के लिए जुटाने होंगे नंबर, रिपोर्ट के आधार पर होगी तरक्की


सरकारी प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों की वार्षिक गोपनीय आख्या इस वर्ष ऑनलाइन लिखी जाएगी। मानव संपदा पोर्टल पर 15 अप्रैल तक प्रधानाध्यापक-अध्यापक स्वमूल्यांकन करेंगे। खण्ड शिक्षा अधिकारी इसका मूल्यांकन 15 मई तक करके दाखिल करेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी इन वार्षिक आख्या को 31 मई तक अंतिम रूप से सबमिट करेंगे।


पहली बार बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की वार्षिक आख्या (सीआर) कॉर्पोरेट की तर्ज पर लिखी जाएगी। पहले शिक्षक खुद अपना मूल्यांकन करेंगे और इसके बार दो स्तर पर उनके उच्चाधिकारी उस पर अंक देंगे। इसके लिए मानक पिछले वर्ष ही तय कर दिए गए थे।


इस वर्ष विद्यार्थियों की उपिस्थित, खुद प्रधानाध्यापक या अध्यापक की औसत उपस्थिति वाले बिन्दु लागू नहीं होंगे क्योंकि इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल नहीं खोले गए थे और स्कूलों में टैबलेट अभी तक नहीं पहुंचे हैं इसलिए अध्यापकों की उपस्थिति का बिन्दु भी लागू नहीं होगा। मानकों में स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प, दीक्षा पोर्टल का उपयोग, लर्निंग आउटकम की अंतिम परीक्षा में अध्यापक द्वारा पढ़ाए गए विषय का ग्रेड, एसएमसी की बैठक, छात्रों द्वारा पुस्तकालय का प्रयोग जैसे मानकों पर शिक्षकों को कसा जाएगा। इसके लिए समग्र शिक्षा अभियान के महानिदेशक विजय किरन आनंद ने अंक भी जारी कर दिए हैं।


प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों को भी अब पास होने के लिए नंबर जुटाने होंगे। इन्हीं नंबरों के आधार पर उनका मूल्यांकन होगा। आगे चलकर इसी से उन्हें इंक्रीमेंट और तरक्की भी मिलेगी। इसके लिए शिक्षकों को दिए जाने वाले नंबर के पैरामीटर तय कर दिए गए हैं। इस सम्बम्ध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनन्द ने आठ जनवरी को आदेश भी जारी कर दिया है। 

समय पर विद्यालय न आने, बच्चों को पढ़ाने में रुचि न लेने तथा डिजिटल प्लेटफार्म पर न आने वाले प्राइमरी व अपर प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों को आने वाले दिनों में बड़ी दिक्कतें होने वाली है। उन्हें न सिर्फ नियमित स्कूल आना जाना पड़ेगा बल्कि बच्चों को पढ़ाना भी पड़ेगा। शिक्षकों के वार्षिक मूल्यांकन के लिए नए पैरामीटर निर्धारित किए गए हैं। जिन्हें आगामी शैक्षिक सत्र से लागू करने की तैयारी है।


विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन्हीं पैरामीटरों पर आने वाले दिनों में शिक्षकों की तरक्की होगी। उन्हें इंक्रीमेंट मिलेगा। मानव संपदा पोर्टल पर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों को स्वयं वार्षिक मूल्यांकन प्रविष्टि भरनी है। शिक्षकों तथा प्रधानाध्यापक को मानव संपदा पोर्टल पर खुद के मूल्यांकन के फार्म सबमिट करने होंगे। इसका डिजिटली सत्यापन होगा। गलत तथ्य पकड़ में आ जाएंगे। हालांकि कुछ चीजें स्कूलों को टेबलेट मिलने के बाद शुरू होंगी।

मिल सकते हैं जीरो नंबर-

परीक्षा में सहायक अध्यापक या अध्यापिका की ओर से पढ़ाए गए विषय में छात्र के ए प्लस ग्रेड आने पर 20, ए ग्रेड पर 16, बी ग्रेड पर 12, सी ग्रेड पर 8 तथा डी ग्रेड पर शिक्षक को केवल चार नंबर मिलेंगे। इसके इतर यदि पूरी कक्षा के 75% या उससे अधिक छात्र ए प्लस अथवा ए कैटेगरी में आते हैं तो शिक्षक को 20 अंक मिलेगा। अन्यथा शून्य दिया जाएगा।   


इस तरह प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को मिलेंगे अंक-

● सभी 14 अवस्थापना सुविधाएं होने पर शिक्षक को 10 नम्बर मिलेंगे न होने पर शून्य मिलेंगे
● विद्यालय में 60 से 80% तक छात्र उपस्थिति पर पांच नंबर मिलेंगे
● विद्यालय में छात्रों की 80% से अधिक उपस्थिति पर 10 नंबर
● डिजिटल शिक्षा सामग्री का नियमित प्रयोग करने पर 10 नंबर मिलेंगे
● छात्र रिजल्ट कार्ड सभी छात्रों को शत-प्रतिशत वितरित करने पर 10 नंबर
● एसएमसी की नियमित बैठक में प्रतिभाग करने पर 10 नंबर
● छात्रों द्वारा पुस्तकालय का नियमित प्रयोग करने पर 10 नंबर
● माड्यूल, आधारशिला, ध्यानाकर्षण एवं शिक्षण संग्रह को शिक्षण कार्य में नियमित प्रयोग करने पर 10 नंबर
● आउट ऑफ स्कूल बच्चों का सर्वेक्षण व चिंहित सभी बच्चों का नामांकन कराने पर 10 नंबर
● शिक्षकों के 60 से 80% तक उपस्थिति पर 5 अंक, 80% से अधिक उपस्थिति पर 10 अंक
● प्रशिक्षण में सभी दिन प्रतिभाग करने पर 10 नंबर

Wednesday, 6 January 2021

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों हेतु वर्ष 2021 की अवकाश तालिका जारी

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों हेतु वर्ष 2021 की अवकाश तालिका जारी

Thursday, 15 October 2020

Breaking :- उत्तर प्रदेश परिषदीय शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण पर हाई कोर्ट का स्टे,

उत्तर प्रदेश परिषदीय शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण पर हाई कोर्ट का स्टे, 


उत्तर प्रदेश परिषदीय शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण पर हाई कोर्ट का स्टे, अब 3 नवंबर तक नही होंगे स्थानांतरण

Thursday, 17 September 2020

यूपी में अब प्राइमरी के मास्टरों को उनके घर के पास मिलेगी नौकरी, 9 किमी के दायरे में होगी तैनाती, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

यूपी में अब प्राइमरी के मास्टरों को उनके घर के पास मिलेगी नौकरी, 9 किमी के दायरे में होगी तैनाती, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला


लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के टीचर समय से स्कूल पहुंच सके, इसके लिए उन्हें निवास स्थान के पास ही तैनाती देने की तैयारी की जा रही है। बीएसए ने इसके लिए शिक्षकों के निवास स्थान का ब्योरा मांगा है। शासन के इस कदम से शिक्षकों को काफी राहत मिलेगी। करीब प्रदेश के कई परिषदीय स्कूलों में हजारों शिक्षक तैनात हैं। इसमें बड़ी संख्या में शहरी शिक्षकों को सुदूर ग्रामीण इलाकों में नियुक्ति दी गई है। ग्रामीण इलाकों के शिक्षकों को भी अपने ब्लॉक से काफी दूर विद्यालयों में तैनाती मिलने से वे भी समय से अपने स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं।

शासन ने इस परेशानी को देखते हुए विभाग को दिशा-निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग का कहना है कि शिक्षकों को उनके निवास स्थान से 9 किलोमीटर के दायरे में किसी स्कूल में तैनाती दी जानी है। इसके लिए बीईओ के माध्यम से सभी शिक्षकों के बारे में यह सूचना एकत्र की जा रही है कि किस शिक्षक का निवास स्थान कहां है और उनकी नियुक्ति कहां है। शिक्षकों का कहना है कि शासन के इस फैसले के बाद शिक्षकों को हर दिन समय से स्कूल पहुंचने में काफी आसानी होगी। इसके साथ ही उनका बच्चों को पढ़ाई कराने में और ज्याद मन लग जाएगा।


शिक्षकों का कहना है कि शहरी क्षेत्र के शिक्षकों को भत्ता मिलता है। इसलिए भी शिक्षक ग्रामीण इलाकों के स्कूल में जाना नहीं चाहते। अगर शहर की तरह ग्रामीण इलाकों के शिक्षकों को भी भत्ता मिले तो स्थिति और भी बेहतर हो सकेगी। बीएसए सभी अध्यापकों के निवास स्थान के बारे में ब्योरा मांगा गया है। नए शासनादेश में शिक्षकों को उनके निवास स्थान के पास नियुक्ति दी जानी है।
 (साभार पत्रिका)

Saturday, 15 August 2020

टाइम एंड मोशन स्टडी को आधार बना कर परिषदीय विद्यालयों की ग्रीष्म अवकाश के दिनों में की गई कटौती, ग्रीष्मकाल मे 1 घंटे ज्यादा खुलेगा स्कूल, शीतकालीन अवकाश को मिली मंजूरी,

टाइम एंड मोशन स्टडी को आधार बना कर  परिषदीय विद्यालयों की ग्रीष्म अवकाश के दिनों में की गई कटौती, ग्रीष्मकाल मे 1 घंटे ज्यादा खुलेगा स्कूल, शीतकालीन अवकाश को मिली मंजूरी, 
🔸31 दिसंबर से 14 जनवरी तक होगा शीतकालीन अवकाश जबकि ग्रीष्मावकाश को घटा गत 20 मई से 15 जून तक के लिए सीमित कर दिया गया 
🔸विद्यालय में होंगी अब मात्र 14 पंजिकाएँ


🔸शिक्षकों को भरनी होगी शिक्षक डायरी,बनानी होगी प्रेरणा तालिका
🔸विद्यालय समय में अन्य कार्यो हेतु विद्यालय से बाहर जाने पर रोक
🔸ऑनलाइन स्वीकृत कराएं अवकाश
🔸शिक्षक विद्यालय समय से 15 मिनट पहले उपस्थित होंगे और विद्यालय आने के बाद न्यूनतम 30 मिनट उपस्थित रहकर अभिलेख भरेंगे एवं आगामी दिवस की कक्षा शिक्षण की कार्ययोजना बनाएंगे।
🔸आधारशिला,शिक्षण संग्रह और ध्यानाकर्षण मॉड्यूल को लागू किया जाए

🔸शिक्षक संगठनों द्वारा आयोजित किसी भी गतिविधि में विद्यालय समय मे कोई शिक्षक प्रतिभाग नहीं करेगा
🔸प्रत्येक माह के चौथे शनिवार को विद्यालय अवधि के बाद विकासखंड पर प्रधानाध्यापकों की 2 घंटे की बैठक आयोजित की जायेगी।
🔸शिक्षकों की सभी ट्रेनिंग ऑनलाइन होंगी अथवा विद्यालय समय के बाद होंगीं।
🔸शिक्षक के अनुपस्थित पाए जाने पर प्रधानाध्यापक होंगे जिम्मेदार।
🔸शिक्षक के निलंबन की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्यवाही 1 माह में पूरी न किये जाने पर BSA और BEO होंगे जिम्मेदार।


Monday, 15 June 2020

मानव सम्पदा पोर्टल पर डेटा ठीक करने की अंतिम तिथि बढ़ी, लॉगिन न करने वाले शिक्षकों का रुकेगा वेतन

मानव सम्पदा पोर्टल पर डेटा ठीक करने की अंतिम तिथि बढ़ी, 
30 June तक लॉगिन न कर डाटा सही ना करवाने वाले शिक्षकों का रुकेगा वेतन

Monday, 13 April 2020

COVID-19 के चलते परिषदीय विद्यालयों में अब नया सत्र जुलाई से ही होगा शुरू, बनी सहमति,

COVID-19 के चलते परिषदीय विद्यालयों में अब नया सत्र जुलाई से ही होगा शुरू, बनी सहमति,