Welcome to BASIC KA TEACHER.COM

Translate

Showing posts with label HRA. Show all posts
Showing posts with label HRA. Show all posts

Tuesday, 17 July 2018

उत्तर प्रदेश सरकार ने बढ़ाया HRA, राज्य कर्मचारियों-शिक्षकों को दी सौगात

उत्तर प्रदेश सरकार ने बढ़ाया HRA और CCA,  राज्य कर्मचारियों-शिक्षकों को दी सौगात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने मंत्रीमंडल के साथ बैठक की. इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गये. बैठक में 9 प्रस्ताव पास हुए. जिसके बाद कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और श्रीकांत शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान कैबिनेट बैठक में प्रस्तावित बिन्दुओं के बारे में बता रहे हैं. 

ये अहम प्रस्ताव हुए पास:

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई हुई. वहीं इस दौरान साथ अहम प्रस्तावों को कैबिनेट में मंजूरी दी गयी. जिसके बाद सीएम योगी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और श्रीकांत शर्मा ने प्रेस वार्ता करते हुए पास हुए प्रस्तावों के बारे में बताया.

कर्मचारियों का एचआरए दोगुना:

-15 लाख कर्मचारियों का एचआरए दोगुना किया गया.

-2008 मे तय HRA को बढ़ा कर दोगुना किया गया.

-वेतन समिति 2016 के संसोधन के प्रस्ताव को मिली मजूरी.

नगर प्रतिकर भत्ता दुगुना:

-नगर प्रतिकर भत्ता को भी दुगुना किया गया.

-नगर प्रतिकर भत्ता भी 2008 में फिक्स किया गया था, इसको भी दोगुना किया गया है.

-1 जुलाई 2018 से अप्लिकेबल है ।

-175 करोड़ का सरकार पर भार आएगा.

-15 लाख कर्मचारियों व शिक्षकों को फायदा मिलेगा.

-2223 करोड़ का वित्तीय भार सरकार पर आएगा.

-लखनऊ में न्यूनतम 340 और मैक्सिमम 900 होगा.

-वेतन समिति 2016 के प्रस्तावों को सहमति मिली.