Welcome to BASIC KA TEACHER.COM

Translate

Monday, 25 November 2019

मानव संपदा एप फेल, शिक्षक आकस्मिक अवकाश लेने के लिए परेशान

उत्तर प्रदेश के परिषदीय शिक्षक मानव संपदा द्वारा जारी ऐप के काम न करने के कारण अवकाश नही ले पा रहे हैं।विभाग द्वारा 1 नवंबर से ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करने के लिए निर्देश दिया गया था। पर ऐप लॉगिन किये जाने पर मानव संपदा वेबसाइट पर जा कर अपडेट करने का नोटिफिकेशन आता है। और वेबसाइट पर ऐसा कोई अपडेट उपलब्ध नहीं है। इस व्यवस्था से पुराने शिक्षकों को आकस्मिक अवकाश लेने में खासी परेशानी का सामना करना पद रहा है। 

Monday, 11 November 2019

गांव से शहर और शहर से गांव में अब हो सकेंगे अध्यापकों के तबादले, नियमावली में संशोधन करने की तैयारी

गांव से शहर और शहर से गांव में अब हो सकेंगे अध्यापकों के तबादले, नियमावली में संशोधन करने की तैयारी

बेसिक शिक्षा में मिटेगा नगरीय-ग्रामीण कैडर का फासला!
ग्रामीण से नगरीय क्षेत्र में भी शिक्षकों के तबादले की राह तलाशने में जुटा शिक्षा विभाग
सूत्रों के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग से मुख्यमंत्री कार्यालय को जो तबादले का प्रस्ताव भेजा गया था उसमें कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया था और कुछ सुझाव भी आए थे। इसमें एक अहम मसला आकांक्षी जिलों में भी शिक्षकों के लिए तबादले खोलने का था। इस पर सीएम कार्यालय के स्पष्टीकरण मांगने पर विभाग ने कहा था कि इन जिलों में जितने शिक्षक जाएंगे उतने ही आएंगे की पॉलिसी अपनाई जाएगी। सूत्रों के अनुसार सीएम कार्यालय ने ग्रामीण क्षेत्र से नगरीय क्षेत्र में भी तबादले का विकल्प तलाशने को कहा था।
तबादले के विकल्पों पर फंसा पेंच
लखनऊ : बेसिक शिक्षा विभाग ग्रामीण क्षेत्र से नगरीय क्षेत्र में भी शिक्षकों के तबादले की राह तलाश रहा है। इसके लिए नगरीय और ग्रामीण कैडर का 'फासला' कैसे मिटाया जाए इस पर मंथन चल रहा है। दोनों को समाप्त कर एक कैडर करने के लिए बेसिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली में संशोधन की तैयारी है।
शिक्षकों की एक-दूसरे जिले से ट्रांसफर की पॉलिसी इस बदलाव के इंतजार में फंस गई है। बेसिक शिक्षक एक जिले से दूसरे जिले के तबादले की राह खुलने का इंतजार कर रहे हैं। विभाग ने 31 अक्टूबर तक पॉलिसी जारी करने की बात भी कही थी। लेकिन, अब तक कुछ पेंच उलझ नहीं पाए हैं।
नियमावली में बदलाव पर मंथन
सूत्रों का कहना है कि बेसिक शिक्षा विभाग से संशोधित प्रस्ताव भेजा गया था जिसमें कहा गया था कि ग्रामीण से नगरीय क्षेत्र में तबादले में काफी दिक्कतें हैं। दोनों के ही कैडर अलग होते हैं। इसलिए एक-दूसरे कैडर में तबादला नहीं होता है। साथ ही ग्रामीण से नगरीय क्षेत्र में तबादले खोलने पर यहां आने के लिए अधिक मार मचेगी। इस पर उच्च स्तर से फिर कहा गया कि इसमें कुछ राइडर लगाकर नगरीय क्षेत्र के लिए तबादला खोलने पर विचार किया जा सकता है। मसलन शिक्षक का रेकॉर्ड बेहतर हो, पुरस्कार प्राप्तकर्ता हो या अन्य वेटेज तय किए जा सकते हैं, जिससे बेहतर काम करने के पुरस्कार के तौर पर नगर क्षेत्र में भेजा जा सके।
नगरीय क्षेत्र में शिक्षकों के पद भी कई जिलों में काफी खाली हैं। अब विभाग इनके विकल्प तलाशने पर जुटा है। सूत्रों का कहना है कि बेसिक शिक्षा विभाग बेसिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली की धारा 22 में बदलाव पर विचार कर रहा है, जिससे तबादले पर वरिष्ठता की समस्या हल की जा सके। शिक्षक का पद जिला कैडर का होता है। इस पर भी मंथन चल रहा है कि शहरी या ग्रामीण कैडर खत्म कर जिले को जोन में बांट दिया जाए और उसके आधार पर तबादले किए जाएं। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह का कहना है कि नगरीय क्षेत्र में शिक्षकों के पद बड़े पैमाने पर खाली हैं। इसलिए अंतर-कैडर तबादले की राह खोलनी जानी चाहिए।

Saturday, 26 October 2019

VCRC(Vector Control Research Center) invites applications for various posts

VCRC(Vector Control Research Center) invites applications for various posts







Total posts-28

Post Name-Data Entry Operator

Education-MBBS/ Post Graduate 

Age Limit- 35 years

Website- Click Here

Application process- Apply online  and keep the printout.

Date of Interview- 4,5and 6 Nov 2019

Wednesday, 11 September 2019

Sunday, 18 August 2019

CDRI invites applications for various posts

CDRI invites applications for various posts







Total posts- 18

Post Name- Scientist, Senior Scientist,

Education- Different for different posts

Age Limit- 32/37/45 years

Website- Click Here

Application process- Apply online  and keep the printout.

Last Date- September 30, 2019

Friday, 16 August 2019

CTET 2019 : CBSE ने घोषित की सीटीईटी दिसंबर परीक्षा की तिथि, देखें शेड्यूल

CTET 2019 : CBSE ने घोषित की सीटीईटी दिसंबर परीक्षा की तिथि, देखें शेड्यूल




  


CTET December 2019 : सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी 2019) की तिथि घोषित कर दी है। सीबीएसई ने ऐलान किया है कि सीटीईटी के 13वें संस्करण का आयोजन 8 दिसंबर, 2019 को किया जाएगा। सीटीईटी दिसंबर 2019 की परीक्षा पूरे देश में 110 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित होगी। सीटीईटी दिसंबर परीक्षा 2019 ( CTET December 2019 Notification ) 19 अगस्त को जारी होगा। नोटिफिकेशन में परीक्षा की भाषा, योग्यता, सिलेबस, शुल्क, शहर समेत तमाम जानकारियां होंगी। सीटीईटी नोटिफिकेशन www.cbse.nic.in पर जारी होगा। 


CTET December 2019 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 अगस्त से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितंबर, 2019 तय की गई है। 23 सितंबर, 2019 दोपहर 03.30 बजे तक फीस का भुगतान किया जा सकेगा। 

ज्ञात हो कि सीबीएसई द्वारा वर्ष में दो बार (Kजुलाई एवं दिसंबर) सीटीईटी परीक्षा आयोजित की जाती है। 7 जुलाई को आयोजित हुई सीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट 30 जुलाई को आया था। सीटेट जुलाई में 29 लाख 22 हजार अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें 23 लाख 77 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। सीबीएसई की मानें तो पहली बार सीटीईटी का परिणाम मात्र 23 दिनों में जारी किया गया है। इनमें से 3.52 लाख अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे। परीक्षा 114 शहरों में हुई थी।

कक्षा 1 से 5 वीं कक्षा के लिए पेपर नंबर 1 और 6 से 8वीं कक्षा तक के लिए पेपर 2 का आयोजन होता है।

Sunday, 11 August 2019

उत्तर प्रदेश यूपीएसईएसएसबी 4319 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द करेगा जारी


उत्तर प्रदेश यूपीएसईएसएसबी 4319 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द करेगा जारी




UPSESSB Recruitment 2019: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) शिक्षक हजारों पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट www.upsessb.org पर जल्द जारी करेगा. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.






UPSESSB Recruitment 2019: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB), शिक्षक 4319 पदों पर भर्तिया करने जा रहा है. यह भर्ती पिछले 40 वर्षों में सबसे ज्यादा पदों पर की जाने वाली भर्ती होगी. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) की तरफ से इस भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.upsessb.orgपर नोटिस जल्द जारी किया जाएगा. जो अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और आर्ह हैं वो उनको सलाह है कि विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए.


रिपोर्ट्स की मानें की राज्य भर के विभिन्न कॉलेजों में प्रवक्ता, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के कुल 25 हजार से ज्यादा पद खाली हैं. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) की तरफ से इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद किया जाएगा. नियुक्तियों से संबंधित अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं.

यूपीएसईएसएसबी शिक्षक पदों पर कैसे करें आवेदन : UPSESSB Jobs 2019 How to Apply

यूपीएसईएसएसबी शिक्षक पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.


यूपीएसईएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें.


यूपीएसईएसएसबी शिक्षक पदों का फॉर्म भरें.


यूपीएसईएसएसबी शिक्षक पदों पर भरने के बाद एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी.


सूत्रों की मानें तो विभाग की तरफ से प्रवक्ता, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के पदों पर नियुक्तियों के लिए नोटिफिकेशन अगस्त के आखिरी सप्ताह में जारी कर सकता है. अगस्त के आखिरी सप्ताह में नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.